कोरोना: 245 नए मामले, पांच की मौत

जिले में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए। जिला में एक दिन में मिले कोरोना पॉजिटव मामलों का यह अब तक का सर्वाधिक बड़ा आंकड़ा है। वहीं तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई। अब तक कोरोना के कुल 4942 मामले मिल चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 88 तक पहुंच चुकी है। अच्छी खबर यह रही कि 81 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रेलवे के एक इंजीनियर, एक्सिस बैंक के मैनेजर, मेजा के एक ग्राम विकास अधिकारी, एसबीआई का एक कर्मचारी संक्रमित पाये गए। वहीं एसआरएन की एक डॉक्टर, डफरिन अस्पताल की एक नर्स, बेली, एसआरएन एवं बहादुरगंज की एक-एक आशा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसओ धूमनगंज, संगम चौकी के तीन पुलिसकर्मी व दारागंज के एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। कोरोना से मरने वालों में मम्फोर्डगंज निवासी हाईकोर्ट के 84 वर्षीय एक अधिवक्ता, कर्नलगंज निवासी 80 साल की एक वृद्धा, निहालपुर के 37 वर्षीय एक युवक के अलावा एसआरएन में भर्ती मीरजापुर व कौशांबी निवासी शामिल हैं।




