Latestइलाहाबाद समाचार

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा सांसद केसरी देवी से मुलाकात की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के नेतृत्व में आज फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल जी के आवास पर उनसे मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने माननीय रक्षामंत्री से सम्बन्धित एक ज्ञापन माननीय सांसद जी को दिया। ज्ञापन के माध्यम से रक्षामंत्री जी से तीर्थ राज प्रयागराज में स्थापित तीर्थ पुरोहितों के ( प्रयागवाल तख्त/घाट ) के समस्या के स्थाई समाधान हेतु रक्षा मंत्रालय को निर्देशित करने की मांग की गई।

ज्ञातव्य है कि पूर्व में दिसम्बर में फूलपुर की सांसद श्रीमती केशरी देवी जी के नेतृत्व में नई दिल्ली में महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात किया था, जिसमें रक्षामंत्री ने प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के तख्त को लेकर समस्या के स्थाई हल करने आस्वासन दिया था।


दूसरे ज्ञापन के माध्यम से केशरी देवी जी से अनुरोध किया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से वार्ता करके आगामी माघ मेला के आयोजन हेतु जिला प्रशासन को कोविड के गाइड लाइन के अनुसार माघ मेले की तैयारी प्रारंभ करने का आदेश देने हेतु अनुरोध किया। इस संदर्भ में एक शहर उत्तरी विधानसभा के विधायक श्री हर्ष वर्धन बाजपेयी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें आगामी माघ मेले के सम्बन्ध में कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए, माघ मेला हेतु एक गाइड लाइन जारी करके उसी के अनुसार माघ मेला के आयोजन हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान करें। उक्त अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितराज वैध मंत्री माधवानंद शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button