Latest
स्पर्श यादव व संचिता यादव ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट मैं रहे अव्वल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा 27 जून 2021 को लीचेस प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें उनके जिले के कुल
57 सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा पुरस्कृत विजेताओं को कुल पुरस्कार राशि रु. 1500/- और डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पुरस्कार विजेता (वरिष्ठ श्रेणी) 1- स्पर्श यादव ,नितिन केसरवानी, रुद्राक्ष श्रीवास्तव,अनमोल कुमार ,रवि चोपड़ा और (अंडर-15 आयु वर्ग) , संचिता
यादव, आदित्य त्रेहन,मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी,मो. हसनैन सिद्दीकी,चित्रांश कांत उपरोक्त स्थानों पर रहे।




