Latest

मुकदमे में वांछित अभियुक्त विक्रम सिंह को गिरफ्तार

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना कोरांव पुलिस द्वारा मारपीट के दौरान मृत्यु हो जाने से सम्बंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अंतर्गत एस पी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ भीम कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभरी निरीक्षक कोरांव सुरेश सिंह के कुंशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम उ0निरीक्षक सच्चिदानंद व उनके साथ सहयोगी पुलिस ने मारपीट के दौरान मृत्यु हो जाने से सम्बंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी ग्राम पसना थाना कोरांव जनपद प्रयागराज उम्र 23 वर्ष को कपूरी तिराहे के पास गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button