Latest

श्री दंडी स्वामी आश्रम अरैल में मना गुरु पूर्णिमा पर्व

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बुधवार को नैनी के अरैल स्थित श्रीदंडी स्वामी नगर में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई भक्तों ने जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम से गुरुदीक्षा ली। गुरु दीक्षा कार्यक्रम के पश्चात लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

भक्तों ने जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम से गुरुदीक्षा ली

कार्यक्रम के संबंध में स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर वह प्रयागराज में नहीं थे जिसके चलते भक्त उनसे नहीं मिल सके थे और गुरु दीक्षा लेने के इच्छुक भक्त इससे वंचित रह गए थे। भक्तों के आग्रह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपू शुक्ला, गिटीजेशदत्त शुक्ला, प्रदीप पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, मूल चंद्र पाण्डेय, अतुल शुक्ला, लवलेश, शाश्वत, अश्वनी, आदर्श तिवारी अनुपम तिवारी विकास तिवारी और सेवा राम शुक्ल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button