Latest
साकेत वासी श्री श्री 1008 श्री महंत परमेश्वर दास जी महाराज का वार्षिक भण्डारा एवं श्री रामार्चन पूजन महायज्ञ सम्पन्न

( अनुराग शुक्ला )अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार )। त्यागी आश्रम में पंच भाई तेरा खालसा में आयोजित साकेत वासी श्री श्री 108 श्री महंत परमेश्वर दास जी महाराज का वार्षिक भंडारा और श्री रामार्चन पूजन महायज्ञ संपन्न हुआ । कार्यक्रम में अयोध्या के सभी संतों महंतों एवं भक्तों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। महन्त श्री संतोष दास त्यागी जी महाराज ने बताया रामार्चन में भगवान सीताराम की चार अवरणों में पूजा होती है।और संतों का मत है कि इस महायज्ञ को करने से मनुष्य भगवद्धाम को प्राप्त करता है। महंत गोपाल दास जी महाराज ने बताया अयोध्या के बड़ी छावनी और छोटी छावनी के संत महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया । और सभी को विदाई दी गई। सभी संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।




