सुपरस्टार रितेश पांडे ने सबा खान के साथ जमाई जोड़ी, होठ क्यूट क्यूट हुआ वायरल

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे एक ऐसे ट्रेंडिंग सिंगर हैं जिनके गाने रिकार्ड्स बनाते रहते हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से आ गया है रितेश पांडे का धमाकेदार गाना होठ क्यूट क्यूट। इस गाने में वह सबा खान के साथ अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। रितेश पांडे आजकल अपने कई सांग्स के लिए चर्चा में बने हुए हैं। वही सबा खान भी अपनी क्यूट अदाओं से भोजपुरी इंडस्ट्री की जान बन गई है। इन कोई भी सोन मिनटों में वायरल हो जाता है। होठ क्यूट क्यूट में रितेश पांडे ने बीच बीच में रैप भी किया है। जो दर्शकों की जुबान पर आते ही चढ़ गया है। वहीं सबा खान बेहद क्यूट और ग्लैमरस दिख रही हैं। दोनों यूट्यूब पर आग लगा रहे हैं। गाने को लाखों की तादाद में देख व सुना जा रहा है। रितेश पांडे ने इसे अपने शैली में गा कर इसे लाजवाब बना दिया है। क्या खूबसूरत और आकर्षक वीडियो है इस गाने का। सांग में रितेश पांडे की ऎक्ट्रेस सबा खान बेहद क्यूट और ग्लैमरस लग रही हैं। गाने को काफी बड़े पैमाने पर काफी डांसर्स के साथ शूट किया गया है। यह एक मस्ती भरा डांस नम्बर है जिसमे रितेश पांडे की आवाज और उनका निराला अंदाज लोगों को खूब पसन्द आने वाला है। इस खूबसूरत गाने को रितेश पांडे ने गाया है। इसके दिल को छू लेने वाले गीत लिखे है अमित सरासत ने जबकि संगीत दिया है छोटु रावत ने। निर्माता रत्नाकर कुमार, वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिटर मीत जी हैं। प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।


