एचएन सिंह और सदियापुर फ्रेंड्स फाइनल में

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एचएन सिंह क्लब और सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ठाकुर हर नारायण सिंह अंडर-25 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में विद्या भारती क्रिकेट क्लब ने 17.1 ओवर में 101 रन (अंबुज शुक्ला 32, निखिल सिंह 29, सौरभ त्रिपाठी 4/05, रंजीश कुमार 2/15) बनाये।
जवाब में एचएन क्रिकेट क्लब ने 14.2 ओवर में 2 विकेट 104 रन (राहुल राजपाल 60 नाबाद, जेब फारान 22, अनुज सिंह 21 अविजित) बना लिए। राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे सेमीफाइनल में आरएनपी ग्रुप ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन (रोहित राज 41, सुव्रत तिवारी 31 नाबाद, त्रिपुरेश सिंह 30, अंकित यादव 21, सूरज सिंह 4/27) बनाये। जवाब में सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने 18.2 ओवर 5 विकेट पर 169 रन (मनु राजा 46, सौरभ 29, अंकुश व अभिषेक 24-24, अटल बिहारी 20 नाबाद, हर्ष शर्मा व सुव्रत तिवारी दो-दो विकेट) बना लिए। सूरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
*किशोरी लाल क्लब ख़िताबी दौर में*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अभिषेक चतुर्वेदी के अर्धशतक (86 नाबाद, 70 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) की बदौलत किशोरी लाल क्लब ने भानु प्रताप क्लब को 9 विकेट से हराकर शमशेर अहमद अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के ख़िताबी दौर में जगह बना ली।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में भानु प्रताप क्लब ने 29.4 ओवर में 171 रन (सुजल सोनकर 32, राहुल मिश्र 31, सिद्धार्थ 23, वैभव 20, सचिन ओझा, अंकित पांडेय, इशांत निषाद दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 21 ओवर में एक विकेट पर 174 रन (अभिषेक चतुर्वेदी 86 नाबाद, हिमांशु 40 अविजित, वैभव मिश्र 1/28) बना लिए। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
*विपुल के शतक से बीएचएस विजयी*
*स्ट्राइकर्स ने सेंट पॉल को हराया*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । स्ट्राइकर्स इलेवन ने सेंट पॉल चर्च को चार विकेट और विपुल सिंह के शतक (114 नाबाद, 41 गेंद, छह चौके, 12 छक्के) से बीएचएस ने लीजेंड इलेवन को 153 रन से हराकर एटी फ्लिन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
बीएचएस मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में सेंट पॉल चर्च ने 20 ओवर में 148 रन (अभिनव शुक्ला 45, जस्टिन मसीह 36, अभिषेक विवियन 26, जॉय पॉल 4/09, जोएल पॉल 2/11) बनाये। जवाब में स्ट्राइकर्स इलेवन ने 17.5 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन (जोएल पॉल 44 नाबाद, जॉय मैकार्टी 3/28) बना लिए।
एक अन्य मैच में बीएचएस ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 244 रन (विपुल सिंह 114 नाबाद, ट्रेवर विंसेंट 56, स्पर्श ग्लैडविन 33 अविजित, रोनाल्ड, सोमिन एवं नितिन एक-एक विकेट) बनाकर लीजेंड इलेवन 19.4 ओवर 91 रन (चंदन चौधरी 22, रॉबिन ल्यूक व ट्रेवर विंसेंट तीन-तीन, रवि नंदन दो विकेट) पर समेट दिया।




