भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा एवं निर्माण शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई

इलाहाबाद। गांव सभा की भूमि पर भू माफिया लोगों का अवैध कब्जा एवं निर्माण की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
बताते चलें कि मेजा तहसील के ग्राम पंचायत दिघलो में दबंगों द्वारा गांव सभा की भूमि संख्या 932 पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी इलाहाबाद से की गई उनके द्वारा आदेश जारी हुआ कि तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया जाए पर मेजा के सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मेजा के सहायक चकबंदी अधिकारी एवं कानूगो एवं लेखपाल मोटी रकम लेकर आदेश का अवहेलना कर रहे हैं प्रार्थी रामचंद्र शुक्ला ने बताया की गांव चकबंदी मैं है गांव में सर्वे कार्य चालू है गांव के ही कुछ लोग जैसे भगवत प्रसाद शुक्ल एवं गांव के और कुछ लोग गांव सभा की जमीन और नाले की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
जिसकी शिकायत जिला अधिकारी महोदय से की गई उसी क्रम में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी इलाहाबाद द्वारा आदेश जारी हुआ लेकिन उनके आदेश का कोई पालन नहीं किया जा रहा है ।
बरसात होने पर प्राइमरी विद्यालय एवं बहेरा बस्ती डूबने की स्थिति में रहेगी फिर भी अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।




