इलाहाबाद समाचार

सपा समारोह पूर्वक मनाएगी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

प्रयागराज(इलाहाबाद)l लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती अगामी 31 अक्टूबर को समाजवादीपार्टी समारोह पूर्वक मनाएगी ।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य मा नरेश उत्तम पटेल जी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

समारोह स्थानीय के. पी. कम्युनिटी सेंटर जार्ज टाउन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा l फूलपुर के सांसद मा नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल इस समारोह के संयोजक होंगे ।

आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जिलाध्यक्ष श्री कृष्णमूर्ति सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस समारोह की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया l सपा सांसद मा नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने बैठक में सरदार पटेल जी को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला संकल्प का धनी नेता बताते हुए कहा कि वह किसानों के सच्चे हितैषी रहे ।

सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने कहा कि उनकी जयन्ती पर आयोजित समारोह में 10 हजार से अधिक सपा के नेता और स्थानीय कार्यकरता मौजूद रहेंगे l समारोह स्थल को अकर्षक तरीके से सजाने के लिए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर एवं सपा की झंडी से सजाया जाएगा ।

पूरे शहर में भी होर्डिंग, पोस्टर लगाए जाएंगे । जनपद के कोने कोने से पार्टी के लोग जयन्ती समारोह में भाग लेंगे । संचालन जिला महासचिव दूधनाथ पटेल ने किया ।
बैठक में सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, पूर्व विधायक जोख़ूलाल यादव, सत्य वीर मुन्ना, राधेश्याम पटेल, सईद अहमद, अंसार अहमद, अजय श्रीवास्तव, इन्द्रनाथ मिश्रा, जीत लाल पासी, विनय कुशवाहा, रामदेव निडर, गीता पासी, रीता राज, अनीता श्रीवास्तव, रामसुमेर पाल, इंदू यादव पपू इस्‍राइल, राज बहादुर ‘राज ‘संदीप यादव, सनील अहमद, नटे चौधरी, राकेश सिंह, महाबली, बच्चा यादव, रामअचल यादव, पप्पू पटेल, राजेश गुप्ता, विजय पटेल, जीत लाला यादव, मुलायम सिंह यादव, रामकृपाल यादव, नागेंद्र यादव, आदि नेतागण मौजूद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button