बड़ी खबर : आज फिर मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना संक्रमण अब रफ्तार पकड़ रहा है। एलनगंज के कोरोना संक्रमित दवा व्यवसायी व इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के परिवार में दस और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनमें उनकी मां (72 वर्ष), पत्नी (44 वर्ष), दो बेटियां (18 व 16 वर्ष), भाई (48 वर्ष), भाभी (55 वर्ष), बहन (56 वर्ष), बहनोई (58 वर्ष) व बहन के दो बच्चे (24 वर्षीय बेटी व 28 वर्षीय बेटा) शामिल हैं। परिवार में अब तक कुल 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
कोविड-19 के नोडल व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इसके अलावा संक्रमितों में पांच अन्य लोग भी शामिल हैं।

इनमें सैदाबाद के मोतिहा के रहने ले 32 वर्षीय युवक एवं उनके तीन वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। युवक की पत्नी पहले से ही संक्रमित है। वहीं, तीन अन्य लोगों में अल्लापुर के सर्वोदय नगर निवासी 43 वर्षीय युवक, कीडगंज के 61 वर्षीय व मालवीय नगर के 64 वर्षीय बुजुर्ग में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version