प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज को राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ए0बी0 साहब के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज के तहसील बारा, ब्लॉक शंकरगढ़ के गांव भोंड़ी में जनसुनवाई की।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने काफी रोष में अपनी समस्याएँ बताई। *जिसमें उषा, अनारकली, रुपा और बिटोला ने बताया कि हम लोग की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है, हमारे यहां बहुत पुराना एक कुआँ है ।
जिसमें बहुत कम पानी आता है। कभी-कभी काला और गंदा पानी इकट्ठा होता है जिसे हम लोग छान कर पीते हैं। कुआँ सूख जाने पर इकाट्ठा किए गए बारिश के गंदे पानी को छान कर हम पीने को मजबूर होते हैं।
वही मीना, उर्मिला, मनीता और छोटी ने बताया कि हम लोग को आज तक सरकारी कालोनी पक्का मकान नहीं दिया गया है। हम लोग के मिट्टी के मकान बारिश से टूट गए हैं किसी तरह पन्नी और टाट लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। विमला, सीता और सरोज ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित कोई भी सरकारी योजना हम लोगों को नहीं मिलती और जो सबसे जरूरी है।
जिसके लिये सरकार ने शौंच मुक्त देश बनाने का अभियान कई वर्षों से चला रखा है परंतु हमारे गाँव में अभी तक शौचालय भी नहीं दिया गया है। इस गावँ की अनदेखी की जा रही है। हम सभी अपने ग्राम प्रधान और अधिकारियों तक अपनी समस्या समाधन के लिये गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक किसी ने हमारी नहीं सुनी।
इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने “आजाद देश में गंदा पानी पीने को मजबूर है हम”, “साफ पानी पीने की व्यवस्था किया जाए”, “गंदा पानी पीने को मजबूर हैं हम” नारा लगा कर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार से यह मांग किया कि हम सभी किसी तरह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। सरकार तत्काल पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था कराये।
इस जन सुनवाई और प्रदर्शन में राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के गंगापार के अध्यक्ष रामबरन, संजीव कुमार, गुलाब चंद्र, प्रियांशु आर्या, राम मूरत भारतीय, प्रीतम कुमार, श्रवण कुमार, डॉक्टर चिरौंजी लाल, यस कुमार, लालजी, सुरेंद्र कुमार के साथ ग्रामीणों में मुख्य रुप से उषा देवी, अनारकली, रुपा देवी, बिटोला देवी, अमरजीत, महावीर, लवकुश, राजपति, सियाराम, नीना, उर्मिला, मनीता, सीता,छोटी, सरोज और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।