संगम की रेती पर बालू में उकेरी डॉक्टर्स डे पर आकृति

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज हम लोगों ने संगम पर सैंड आर्ट किया है VIP घाट पर,,आज का सैंड आर्ट हम लोगों ने डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में किया है आज का सैंड आर्ट डॉक्टर्स को समर्पित है ।

जिस प्रकार से डॉक्टर्स दिन रात कड़ी मेहनत करते है सिर्फ देश के नागरिकों के लिए और जिस प्रकार से हमारे देश के सैनिक देश की रक्षा करते है उसी प्रकार से डॉक्टर्स हमारी स्वास्थ्य की रक्षा करते है।

प्रोफेसर और इंजीनियरिंग की भांति ही डॉक्टर का समाज मे महत्वपूर्ण स्थान है।डॉक्टर्स को समाज मे सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है,,डॉक्टरों का जीवन सेवा और साधना का होता है,,लोगों को 2-3 घंटे केवल मास्क लगाने में बेचैनी हो रही है।

डॉक्टर और नर्सो के बारे में सोचिए जो 10-10 घंटे PPE किट इतनी गर्मी में पहन कर इलाज करते है,,वें सही अर्थों में मानवता के सेवक है….आशीष निषाद,सैंड आर्टिस्ट(संगम सैंड आर्ट टीम)।


आज का सैंड आर्ट अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जोनु प्रजापति, मनोज कुमार और आशीष निषाद द्वारा बनाया गया।।

Exit mobile version