
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग काउंसिल सदस्यों के 15 पदों की मतगणना आखिरकार सोमवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही उनका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। इसी के साथ एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा के बाद पदभार ग्रहण जल्द सम्पन्न हो जाएगा। जुलाई में हाईकोर्ट खुलने पर जल्द ही नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ जाएगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार गवर्निंग काउंसिल सदस्य के 15 पदों के लिए रामानुज तिवारी, प्रतिभा सिंह, आलोक कुमार मिश्र, रामेश्वर दत्त पांडेय, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, रोहित शुक्ल, मनोज कुमार पांडेय, अंजनी कुमार त्रिपाठी, चंद्रकांत त्रिपाठी, गणेश मणि त्रिपाठी, आमोद त्रिपाठी, हया रिजवी, इंद्र कुमार चौबे, विनय कुमार तिवारी व बीरेंद्र कुमार मिश्र निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के 2020-21 सत्र के लिए 19 फरवरी को मतदान हुआ था। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पांच पदों, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला और कोषाध्यक्ष पद की मतगणना होली से पहले पूरी कर ली गई थी।
गवर्निंग काउंसिल सदस्यों मतगणना प्रारंभ होते ही वोटों की गिनती को लेकर विवाद हो गया, जिस पर एल्डर कमेटी ने वोटों की गिनती रद्द कराकर नए सिरे से मतगणना शुरू कराई। लेकिन उसके बाद होली की छुट्टी और फिर कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन लागू हो गया जिससे मतगणना रोक देनी पड़ी। अनलॉक लागू होने के बाद से एल्डर कमेटी मतगणना पूरी कराने को प्रयासरत थी। मतगणना 25 जून से फिर शुरू हुई और पांच दिनों में पूरी कर सोमवार को परिणाम घोषित कर दिया गया।
पांच माह चली चुनाव प्रक्रिया
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के इतिहास में इस वर्ष सबसे लंबी चुनाव प्रक्रिया का कीर्तिमान बना। मैराथन चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने में सवा पांच माह से अधिक समय लगा। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान 19 फरवरी को और वोटों की गिनती का काम 22 फरवरी को प्रारंभ हुआ था। 27 फरवरी को अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष और 28 फरवरी को संयुक्त सचिव के चार पदों का परिणाम आया। मार्च के पहले सप्ताह में उपाध्यक्ष के पांच पदों का रिजल्ट घोषित हो गया। उसके बाद होली की छुट्टी और फिर हाईकोर्ट खुला तो लॉक डाउन ने मतपेटियों का लॉक नहीं खुलने दिया और गवर्निंग काउंसिल सदस्यों की मतगणना अधूरी रही।
निर्वाचित गवर्निंग काउंसिल सदस्य
प्रत्याशी मिले वोट
1- रामानुज तिवारी 2055
2- प्रतिभा सिंह 1932
3-आलोक कुमार मिश्र 1859
4- रामेश्वर दत्त पांडेय 1840
5- आशुतोष कुमार त्रिपाठी 1793
6- रोहित शुक्ल 1748
7- मनोज कुमार पांडेय 1733
8- अंजनी कुमार त्रिपाठी 1727
9- चंद्रकांत त्रिपाठी 1600
10- गणेश मणि त्रिपाठी 1546
11- आमोद त्रिपाठी 1534
12- हया रिजवी 1427
13- इंद्र कुमार चौबे 1421
14- विनय कुमार तिवारी 1399
15- बीरेंद्र कुमार मिश्र 1368
अध्यक्ष – अमरेंद्र नाथ सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – जमील अहमद आजमी
महासचिव – प्रभाशंकर मिश्र
उपाध्यक्ष – अजय कुमार मिश्र (अजय जयहिंद), अनिल कुमार पाठक, रजनीकांत राय, कृष्ण कुमार मिश्र (केके मिश्र) व अंजू श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष – दुर्गेश चंद्र तिवारी
संयुक्त सचिव प्रशासन – अभिषेक शुक्ल
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी – दिलीप कुमार पांडेय
संयुक्त सचिव प्रेस – राजेंद्र कुमार सिंह