
मेजा, प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर सपा नेता नरेंद्र सिंह ने मेजा छेत्र के विभिन्न गाँवों मे सम्पर्क करके जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित कर अपने नेता का जन्म दिन मनाया ।
इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों को वस्त्र भेंट कर श्री नरेंद्र सिंह ने अपने चहेते नेता के दीर्घायु होने और तमाम राजनैतिक ऊंचाइयों को हासिल करते हुए आगामी 2022 मे पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए आशीर्वाद मांगा ।
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि “अखलेश यादव वर्तमान समाजवादी आंदोलन के महानायक एवं इस देश के भविष्य हैं।” तथा समाजवाद के प्रणेता डॉ राममनोहर लोहिया, मा. मुलायम सिंह यादव, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, आदि नेताओं, के आचरण को आत्मसात् करते हुए समाजवाद की परम्परा को आगे बढ़ाने में श्री अखिलेश यादव जी सतत् संघर्षशील हैं l नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने जो एतिहासिक फैसले लिए वह देश की राजनीति में नजीर बन गए l समाज के हर वर्ग खासकर किसानों, युवाओं, छात्र – छात्राओं की बेहतरी, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, समाज के कमजोर तबके के कल्याण की तमाम सारी योजना लागू कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है। सपा नेता नरेन्द्र सिंह द्वारा वस्त्र वितरण के क्रम मे उनके अलावा सर्व श्री प्रेम चंद यादव, आशीष कुमार यादव, पीयूष कुमार सिंह, फिरोज़ खान, हिमांशु कुमार सिंह, दिनेश पासी सदस्य जिला पंचायत, अरूण शर्मा,शिवानन्द शुक्ल,अमन प्रताप सिंह, वीरेन्द्र यादव, परवेज़ अंसारी, बाबा जैन, आकाश तिवारी, मोहम्मद कैफ़,अशर्फी पाल आदि ने भी अपने अपने छेत्रों मे लोगों को वस्त्र वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया।