प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) भर्ती 2019 की प्रारंभिक परीक्षा (टियर-वन) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा गत 03 से 09 मार्च 2020 तक ऑनलाइन हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल 9,78,103 परीक्षार्थियों में से 1,53,621 को टियर-टू परीक्षा के लिए लिए सफल घोषित किया गया है। टियर टू परीक्षा अक्टूबर में होगी। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को मिले अंक के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र 07 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिसे परीक्षार्थी छह अगस्त तक देखने के साथ ही डाउनलोड कर सकेंगे।