
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला हॉस्टल में छात्राओं के आवागमन पर लगे प्रतिबंध को समाप्त किए जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को ऑनलाइन बैठक की। छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा जब पूरे देश में अनलॉक डाउन लागू है तो ऐसे में महिला छात्रावास में छात्राओं के आवागमन पर लगा प्रतिबंध अमानवीय, अनावश्यक, और सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार में दखल है। शोध छात्राएं जो अपने शोध कार्य के लिए छात्रावास में आना जाना चाहती हैं, उनके आवागमन पर प्रतिबंध लगाना अवैध है। छात्रों ने इस संबंधन में कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के अलावा रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल, डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय को पत्र सौंपा है।