
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। चौफटका स्थित इलाहाबाद पाब्लिक स्कूल कि प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा जी ने सरोज खान को याद करते हुए बताया कि जब सन 2013 मे एक कार्यक्रम में शामिल होने जब उनके स्कूल आयी थी।
तो स्कूल के बच्चो का डांस के प्रति जोश देखकर वो हैैरान थी और उन्होने उसी समय मंच के माध्यम से यह घोषणा की थी कि इलाहाबाद मे डांस के क्षेत्र मे काफी योग्य कलाकार है।
और वह चाहती है कि जो भी बच्चे उनसे डांस सीखना चाहेंगें वो अपनी डांस एकेडमी मे उन बच्चों को निःशुल्क डांस सिखायेंगी ।
बच्चे उन्हे मास्टर जी के नाम से पुकारा करते थेI इसी प्रपेक्ष में उस समय स्कूल के निदेशक एवं वर्तमान में हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान के सचिव श्री राजीव मिश्रा ने अपनी श्रद्धाजली देते हुए बताया कि सरोज खान जी एक जमीन से जुड़ी हुई महिला थी|
और उनके मन मे प्रयागराज के प्रति काफी सम्मान था I वह कहती थी कि आज बॉलीवुड को अमिताभ बच्चन , सिद्धार्थ निगम जैसे काफी कलाकारो को इलाहाबाद ने दिया हैI इलाहाबाद हमेशा सरोज खान जी याद करेगा I