कानपुर की घटना योगी सरकार द्वारा माफियाओं को संरक्षण देने का नतीजा–सपा

सभी शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, एक एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं शस्त्र लाइसेंस दिए जाय।

प्रयागराज, ( अनुराग दर्शन समाचार ) l कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में डी एस पी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर सहित कुल 8 पुलिस कर्मियों की शहादत पर गहरा दुख साथ ही आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि कानपुर की घटना योगी सरकार द्वारा माफियाओं को संरक्षण देने का दुष्परिणाम है l भाजपा सरकार बनते ही कहा गया कि अपराधी जेल में होंगे या प्रदेश के बाहर होंगे मगर आये दिन हत्या बलात्कार, से जनता बेहाल और भयभीत है l पूरे प्रदेश में अपराधोंका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है l आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है l
सपा नेताओं की हुई आपात बैठक में तंज कशा की मुख्‍य मंत्री की ठोंको नीति के तहत सिर्फ बेगुनाह और छोटे मोटे अपराधियों को निशाना बनाया गया जबकि इनामी और बड़े अपराधी सत्ता के संरक्षण में आए दिन दिल दहला देने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं l
बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, एक एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं शस्त्र लाइसेंस दिए जाय l बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई l
इस घटना में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर नेबूलाल के भीटी, बरौत स्थित आवास पर पहुंचे सपा एम एल सी बासुदेव यादव, सुश्री निधि यादव ने बताया कि शहीद की पत्नी श्रीमती श्याम देवी और पिता श्री कैलास चन्द्र सहित बच्चों एवं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है l
बैठक में प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के देवापुर में एक परिवार के चार लोगों की हुई हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए मांग किया कि घटना का तत्काल खुलाशा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाय l
इस आपात बैठक में एम एल सी बासुदेव यादव , सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पंधारी यादव, नरेंद्र सिंह, श्याम लाल पाल, सुश्री निधि यादव , डॉ मानसिंह यादव, पप्पू लाल निषाद, दान बहादुर मधुर, मो अस्करी, मो जैद एडवोकेट, रवींद्र यादव, आर. एन. यादव, मसहद अली खान, कृपा शंकर बिंद, आदि नेतागण मौजूद रहे l

Exit mobile version