
प्रयागराज, ( अनुराग दर्शन समाचार) । कानपुर की घटना में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर नेबूलाल बिंद के अंतिम संस्कार में समाजवादीपार्टी के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह , राम मिलन यादव, दूधनाथ पटेल, डॉ मानसिंह यादव, दान बहादुर मधुर सहित कई अन्य सपा नेता आज शहीद नेबूलाल की अंत्येष्टि में शामिल हुए ।
घटना पर शोक व्यक्त करते हुए श्री कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध योगी सरकार की विफलता है l पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज है ।
सपा पूर्व प्रदेश सचिव व वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह ने सरकार के औचित्य पर सवाल खड़े किए, कहा कि जब जनता की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नही हैं तो सरकार के औचित्य पर बड़ा सवाल खड़ा होना लाजिमी है ।
होलागढ़ के देवापुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद में पिछले कुछ माह से इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है l अगर इन घटनाओं का सही खुलाशा हो गया होता और अपराधी जेल में बंद होते तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था ।
एम एल सी राम बृक्ष यादव, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, मनोज पाण्डेय, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, दूधनाथ पटेल,कुलदीप यादव, जीतलाल पासी आदि नेताओं ने परिजनों को ढाँढ़स बंधाया और कहा कि सपा इस दुख की घड़ी में उनके साथ है l