इफको का गार्ड संदिग्धवस्था में फांसी पर झूला

फूलपुर प्रयागराज । इफको फूलपुर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात गार्ड अभिनव कुमार सिंह 26 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद ग्राम चंदौका जनपद प्रतापगढ़ बीती रात ऑन ड्यूटी वॉच टावर संख्या 8पर संदिग्धवस्था मे फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक वॉच टावर पर ऑन ड्यूटी अभिनव मोबाइल पर बात करते करते फांसी लगा ली रात में पेट्रोलिंग टीम जब गार्ड का निरीक्षण करने निकली तो रुमाल के सहारे टावर पर लटकता अभिनव का शव देख हड़कंप मच गया सूचना इफको के अधिकारियों के साथ पुलिस चौकी इंचार्ज ने शव टावर से उतरवाया तो कान में लीड लगी थी उस नंबर पर बात हुई थी तो उसकी पत्नी अमिता ने बताया कि उससे तथा उसकी बहन आस्था से बात हुई थी अभिनव की शादी 2019 में सुल्तानपुर में हुई थी फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पीएम हेतु भेजा पीएम हाउस पर परिवारी जन मौजूद थे अभिनव के भाई अनुज सिंह ने शव प्राप्त किया और अंतिम संस्कार हेतु गांव ले गए

Exit mobile version