
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । सिने स्टार , वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर और फैशन डिजाइनर मनु पुरवार ने कहा कि प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्रीज की अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने हमेशा कलाकारो को आगे बढने के लिये प्रत्येक स्थित और परिस्थिति में प्रोत्साहित किया।
यह बातें सिने स्टार, वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर और फैशन डिजाइनर मनु पुरवार ने बुधवार को कटरा के माधोकुंज अपार्टमेन्ट में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष-2010 से लेकर 2019 दिसम्बर तक उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने मुझसे अपने फोटो शूट करवाये और अपने प्रत्येक कार्यक्रम में हमेशा बुलाती थी। श्री पुरवार ने बताया कि जब कभी उनको अपना और अपने परिवार के फोटो शूट की आवश्यकता होती थी तो हमेशा बुलाती थी। उन्होंने बताया कि सरोज खान से कला और जीवन शैली के बारे में बहुत कुछ सीखा। सरोज जी की कला और परिश्रम की पूरी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से परिचित थी। जोर देते हुए श्री पुरवार ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही ऐसा कोई कलाकार न रहा होगा जिसे सरोज खान जी ने कोरियोग्राफ नही किया। कहा कि जब भी मैने उनके फोटोशूट किया उन्होंने हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते हुए आगे बढने के लिये प्रेरित किया। सरोज जी को शत-शत नमन और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।