
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के बारिश के दौरान जलभराव से बचाव के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है ।
शहर के पॉश मोहल्ले हो या निचले इलाके सभी जगह बारिश के बाद सड़के और गलियां पानी से लबालब हो गयी है । करैली के जेके आशियाना गौस नगर के हालात तो और भी बुरे हो चले है । यहां बारिश का पानी सड़को और गलियो के रास्ते लोगो के घरों के भीतर तक पहुंच गया है।
निरंजनपुल जॉर्ज टाउन टैगोर टाउन सीएमपी चौराहा स्टेशन चौराहा रामबाग चौराहा के सामने भारी जलभराव हो गया ।
हालात यह है कि लोग बारिश और जलभराव के चलते अपने घरों में कैद होकर रह गए है और नगर निगम से गुहार लगा रहे है । बावजूद इसके किसी भी अधिकारी ने अभी तक इनकी सुध नही ली है ।