जय के खातों में लेनदेन के सबूत जुटाए

विकास दुबे और जय बाजपेई के बीच अक्सर लाखों रुपयों का लेनदेन होता था। इसके लिए खाते अलग अलग इस्तेमाल किए जाते थे। पुलिस और एसटीएफ ने ईडी को देने के लिए अलग-अलग बैंकों से लेनदेन के सबूत जुटाए हैं। बताते हैं कि जय का भारतीय स्टेट बैंक की रामकृष्ण नगर शाखा में खाता है। बीते एक वर्ष में इस खाते से करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। करीब 60 लाख रुपये तो विकास ने खुद ही निकाले। यह रकम कहां से आती थी, किस काम में खपाई जाती थी। इसका कुछ पता नहीं। 

Exit mobile version