एसटीएफ की कार्रवाई में पकड़ा गया असलहा तस्कर अंतर्जनपदीय गिरोह

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) नारीबारी,एसटीएफ इकाई प्रयागराज व थाना शंकरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नारी बारी में तीन असलहा तस्कर ,10 अदद नाजायज पिस्टल ,20 मैगजीन व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार किए गए।
यस टी यफ को पूर्व में सूचना मिली। कि मध्यप्रदेश से अवैध असलहों की तस्करी भारी खेप आ रहा है। सूचना शंकरगढ़ थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं चौकीप्रभारी जगनारायण के साथ नारीबारी चौकी के सामने वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया।सायं सवा चार बजे मध्यप्रदेश बॉर्डर की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार रोकने पर भागने का प्रयास करने लगे। किसी तरह घेर कर रोकने पर उक्त कार चेकिंग में दस अवैध असलहे, बीस मैगजीन, चार मोबाइल और तीन हजार आठ सौ सत्तर रुपये नगद बरामद किया गया।गैंग सरगना भीम शंकर पाठक पुत्र द्वारिका पाठक निवासी कोनी भटौती ,थाना मेजा ने बताया कि सहयोगी शिवम पाण्डेय पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय निवासी कठौली मेजा के साथ आधा आधा पैसा मिलाकर रु निन्यानबे हजार रुपये से खंडवा बड़वानी मध्यप्रदेश के कैलाश सरदार से असलहा खरीदा गया है।जो तीसरे सहयोगी अभिमन्यु तिवारी पुत्र लल्लू प्रसाद तिवारी निवासी बहरैचा थाना खीरी की स्विफ्ट डिजायर कार से से उत्तरप्रदेश में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।यस टी यफ के निरीक्षक केशवचंद्र राय एवं निरीक्षक कुमार सिंह के नेतृत्व में शंकरगढ़ पुलिस ने उक्त अभियान को चलाया।उलेखनीय है की भीमशंकर पूर्व में भी शंकरगढ़, कर्नलगंज, एवं झूँसी में अवैधअसलहों के तस्करी एवं अन्य मामलों में वांछित था।

Exit mobile version