
लखनऊ । निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। गोरखपुर और फूलपुर में मतदान 11 मार्च को होंगे और मतों की गिनती 14 मार्च को होगी।
दोनों ही खाली सीटों पर 22 मार्च तक चुनाव कराए जाने थे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। सपा व बसपा के साथ कांग्रेस की भी बड़ी परीक्षा होने जा रही है। संभावना जतायी जा रह है कि इस दोनों सीटों पर बीजेपी के विरोधी दल मिल कर चुनाव लड़ेंगे।