उत्तर प्रदेश में भी प्लाज्मा बैंक खुले- रेवती रमण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों का रायल्टी बोनस का भुगतान हो

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) आज राज्यसभा सांसद कुवंर रेवती रमण सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया है कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं उसको ध्यान रखते हुए दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी प्लाज्मा बैंक खुलना चाहिए वो भी एक नहीं लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी,गोरखपुर में ताकि दोनर और मरीज दोनों को आसानी हो और क्षेत्रीय स्तर पर ही प्लाज्मा उपलब्ध हो सके इस कोरोना महामारी से हम मजबूती से लड़ सके।उन्होंने ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ मेडिकल तैयारी उत्तर प्रदेश की बहुत पीछे हैं जनसंख्या के हिसाब से कोरोना टेस्टिंग भी लगभग ना के बराबर हैं ये आने वाले खतरे का संकेत हैं कि कहीं जैसे हम विश्व में पहले पायदान की ओर बढ़ रहे हैं उसी तरह उत्तर प्रदेश भी देश में नम्बर एक पर ना आ जाय कोरोना संक्रमण में इसलिए योगी सरकार को मेडिकल तैयारी सिर्फ आकड़ों और कागजों तक सीमित ना होकर धरातल पर होना चाहिए।
सासंद कुवंर रेवती रमण सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग किया कि जान हथेली पर रख कर हमारे स्वास्थ्य कर्मी जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यरत हैं उन 2018-19 व 2019-20 का रायल्टी बोनस भुगतान नहीं हुआ है उसकों तत्काल रिलीज करें ताकि इस महामारी में हमारी तन मन से मददगार स्वास्थ्यकर्मीयों को आर्थिक मदद हो सके जिससें वो और लगन व तनमयता से जनता और संक्रमित मरीजों की सेवा कर सके।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि कोरोना महामारी मे चोरी की वारदात बहुत बढ़ गई , लूट, हत्या आमबात हो गई हैं क्योंकि पुलिस अपने मूल कार्य से हटकर चौराहों पर हेलमेट, गाड़ी के कागज, सीट बेल्ट चेक करने मे अपनी एनर्जी खर्च कर रही हैं तो अपराध और अपराधियों पर कैसे अंकुश लगेगा आज प्रदेश में पुलिस का इंकलाब व ख्याति पर बट्टा लग गया हैं इस कठिन समय में पुलिस हेलमेट चलान की जगह पुलिसिंग कार्य करें तो आमजनता को राहत होगी।

Exit mobile version