डी. पी. पब्लिक स्कूल: 10वीं के परिणाम, शत प्रतिशत सफलता का नया कीर्तिमान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) डी. पी. पब्लिक स्कूल के वर्ष 2020 के परिणाम ने गत वर्षों के सारे कीर्तिमान तोड़ दिए। विद्यालय ने एक बार फिर अपने पुराने सारे कीर्तिमानों को पीछे छोड़ते हुए अपने लिए नए प्रतिमान स्थापित किया।ऱस बार 100% छात्रों ने सफलता प्राप्त की।

इस बार 8 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को नए सोपान पर स्थापित कर दिया। ये मेधावी छात्र क्रमशः अंजलि मिश्रा (93.6), इति शर्मा (91.8), ऋषि प्रजापति (91.8), विश्वमोहन जोशी (91.0), साक्षी तिवारी (90.8), आदित्य पाण्डेय (90.2), राजनारायण उपाध्याय (90.2), अर्पित कुमार यादव (90) हैं।
इस वर्ष 30 छात्रों ने 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। 100 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय के प्रधानाचार्या, श्रीमती जया सिंह ने छात्रों को इनके शानदार प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक श्री शरद अग्रवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को उनके प्रयासों एवं तद्जनित परिणाम हेतु बधाई दी।

Exit mobile version