ई-कॉमर्स पर बिकने वाले सामान पर निर्मित देश का नाम हो कैट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा 22 जून को पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि ई कॉमर्स पर बिकने वाले सामान के साथ उस देश का नाम भी दिया जाए जहां वाले निर्मित है।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया ई-कॉमर्स पर बिकने वाले माल की डिटेल के साथ किस देश में बना है यह विवरण नहीं दिया जाता रहा है, यह विवरण ना देने का मुख्य कारण यह थे कि इन पोर्टल पर बिकने वाले 70 से 80% उत्पाद चीन निर्मित होते थे। पोर्टल पर खरीदारी करने वाले ग्राहक को यह पता नहीं होता कि वह जिस सामान को खरीद रहा है वह किस देश में बना है इसी को लेकर कैट ने सरकार से मांग की की ई कॉमर्स पर बिकने वाले प्रत्येक सामान के साथ उसके निर्माण का स्थान भी पोर्टल पर दिया जाना आवश्यक किया जाए।
इस पर केंद्र सरकार द्वारा सभी ई कॉमर्स कंपनियों के साथ बैठक कर आदेश दिया था कि वह अपने पोर्टल पर बेचे जाने वाले उत्पात पर निर्माता देश का नाम भी छापें. यद्यपि सभी ई कॉमर्स कंपनियों ने आनाकानी की पर सरकार सख्ती के बाद अमेज़ॉन ने अपने वेंडर को निर्देश दे दिया है कि १ अगस्त से उनके पोर्टल पर ऐसे उत्पाद नहीं बिकेंगे जिनपर निर्माता देश का नाम नहीं होगा।
जिला महामंत्री अजय अग्रवाल ने कहा कि इससे चीन को एक और बड़ा व्यापारी झटका लगने जा रहा है।

Exit mobile version