
- विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रतियोगिता में नवम स्थान
- कक्षा से पांच तक में प्रयागराज से सफल होने वाली अकेली छात्रा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की मेधावी चयन प्रतियोगिता में इला आख्या अवस्थी ने मुकाम हासिल किया है। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज सुभाष नगर ममफोर्डगंज में कक्षा 5 की छात्रा इला ने प्रदेश स्तर की सरस्वती प्रतिभा खोज में नवम स्थान प्राप्त किया है। प्रयागराज जिले में कक्षा एक से पांच वर्ग में वह इकलौती छात्रा है, जो टाप टेन में है।
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से सरस्वती प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 23 व 24 फरवरी 2020 को हुई थी। लिखित परीक्षा प्रयागराज के कई कालेजों में हुई, जिसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जिलों के विद्यालयों में पढ़ रहे 120 मेधावियों ने प्रतिभाग किया। इनमें कक्षा एक से पांच तक के 66 व छह से आठ तक के 54 भैया बहन शामिल हैं। इसका परिणाम प्रदेश निरीक्षक रामजी ने जारी किया है। इसमें दस मेधावियों का चयन हुआ है। बालिका विद्यालय मम्फोर्डगंज की प्रधानाचार्या मीना श्रीवास्तव ने बहन इला के चयन पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्यों ने भी बहन को आशीर्वाद दिया है।