प्रयागराज, 16 जुलाई ( अनुराग दर्शन समाचार ) l मध्य प्रदेश के गुना में किसान परिवार के साथ की गई पुलिसिया कार्रवाई को बर्बरता की पराकाष्ठा बताते हुए सपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा शासन में पुलिस निरंकुश हो चुकी है l सपा नेताओं ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए लेकर जारी अपने अपने बयान में कहा है कि अन्न दाता के साथ इस तरह का बर्ताव यह साबित करता है कि पूंजीपतियों की गुलाम हो चुकी सरकार की संवेदना मर चुकी है l
नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ,पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने कहा कि किसानों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएँ बढ़ रही है l कोरोना जैसी महामारी के समय किसानों के साथ रहम और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जगह उन्हे बेदखल किया जाना घोर अन्याय है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि रोजी रोटी देने में नाकाम भाजपा सरकारें अपने हक और अधिकार की मांग के लिए गुहार लगाने वाले लोगों के साथ बेरहमी से पेश आ रही है l
श्री मधुर ने कहा कि भाजपा का पाप इसको ले डूबेगा l