होलागढ़ सामूहिक हत्याकांड का एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने किया खुलासा

घूमंतू गिरोह के पांच लोगों ने दिया था घटना को अंजाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। होलागढ़ थाना क्षेत्र में तीन जुलाई को हुए एक परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या का खुलासा एसएसपी अभिषेक दीक्षित आज किया पुलिस का दावा है कि घटना को घूमंतू गिरोह के पांच लोगों ने अंजाम दिया है सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है बता दें कि होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव तीन जुलाई की भोर में धारदार हथियार से हमलाकर एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दिया गया था मृतकों में वैद्य विमलेश पांडेय 48 वर्ष उनका बेटा प्रिंस20 वर्ष व बेटियां श्रेया 22 वर्ष व सृष्टि18 वर्ष शामिल थी वैद्य की पत्नी रचना 40 वर्ष भी घर के भीतर ही अधमरी हालत में मिली थी जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Exit mobile version