भाजपा जिला अध्यक्ष ने धूमधाम से मनाया मेजा प्रभारी आशीष मिश्रा मुन्ना का जन्मदिन

मेजा, प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । मेजा भाजपा प्रभारी आशीष मिश्रा “मुन्ना” का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मेजा प्रभारी का जन्मदिन कल भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा आशीष मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने आशीष मिश्रा मुन्ना के दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय सिंह कार्यालय प्रमुख मनोज गुप्ता, सुधाकर, सुरेश, प्रीतम ,प्रवीण, दुर्गा ,मोनू सिंह ,शिवम् ,सोमू मास्टर ,विज्जु ,नन्हे प्रधान ,पप्पू शुक्ला,हिमांशु तिवारी सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। सुबह से ही सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से मुन्ना को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा उनके आवास पर कल रात १२ बजे से पुरे दिन युवाओं का जन सैलाब उमड़ा रहा हर युवा यमुनापार का मुन्ना भैया को अपनी तरफ़ से केक ला के केक कटवाने की होड़ में सामिल हुआ पुरे दिन लगभग ५० केक काट के जन्मदिन को विशेस बनाया ।मुन्ना ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने वाले अपने सभी चाहने वाले लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version