
‘‘
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंेद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक २४ जुलाई २०२० को ‘‘लोक कलाओं का संरक्षण’’ विषय पर वेबिनार कार्यक्रम सांयकाल ६.०० बजे से आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में ‘‘लोक कलाओं का संरक्षण’’ विषय पर परिचर्चा एवं विचारों हेतु मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध अवधी गायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी, उ०प्र० तथा सहायक वक्ता के रूप में हरियाणा कलापरिषद चण्डीगढ़ के उपाध्यक्ष श्री संजय भसीन, ़दिल्ली से प्रसिद्ध नृत्य संरचनाकार सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी, मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की सुपरिचित लोक नृत्यांगना सुश्री स्वाति उक्ले, बिहार पटना से मगध अंचल की बहुचर्तित लोक नृत्यांगना श्रीमती सोमा चक्रवर्ती, देवभूमि उत्तराखण्ड के चकराता, गढ़वाल मण्डल से श्रीमती दुर्गेश राणा एवं प्रयागराज की सुपरिचित लोक नृत्यांगना श्रीमती सोनाली चक्रवर्ती को सम्मिलित किया गया है। केन्द्र के निदेशक श्री इन्द्रजीत ग्रोवर द्वारा इस वेबिनार में सभी आमंत्रित वक्ताओं का स्वागत करते हुए लोक कलाओं के संरक्षण पर प्रकाश डाला जायेगा। केन्द्र द्वारा आयोजित इस वेबिनार में केन्द्र के कार्य क्षेत्र के राज्यों की लोक कलाओं का प्रतिनिधित्व होगा तथा केन्द्र के फेसबुक पेज www.facebook.com/nczcc पर सजीव प्रसारण प्रसारण के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखा जा सकता है।