मांडा पुलिस ने तीन लुटेरे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मांडा,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के चलाए जा रहे। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेजा सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में दरोगा संतोष सिंह ने मुखबिर की सूचना पर लूट के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल दिया । शुभम बिंद उर्फ दरोगा पुत्र शिवबिहारी बिंद निवासी अखरीसाह , थाना मेजा को तीन अदद मोबाइल 300 रूपये नगद व 2अदद सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह जगदंबा प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश बिंद निवासी उनौर दो अदद मोबाइल ₹350 नगद व दो सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया गया । इसी बृजेंद्र उर्फ मतन पुत्र राम शिरोमणि बिंद निवासी बरहा बबुरा दो अदद मोबाइल 150 रूपये नगद एक सुतली बम के साथ मांडा पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रहे दरोगा संतोष सिंह चौकी प्रभारी दिघिया नवीन कुमार सिंह हेड कांस्टेबल जुबेर अहमद खां संजय शर्मा प्रवीण शुक्ला रहे । मामले में इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यह पहले से ही वांछित चल रहे थे।

Exit mobile version