प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की महत्त्वपूर्ण बैठक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के आवास पर हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थों में तीर्थ पुरोहितों के द्वारा काराए जा रहे यात्रीयों के कर्मकांड पर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स लगाने का विरोध किया गया है। बैठक में महासभा के वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के शासन में मुगलों के शासन में भी कभी इस तरह से कर्मकांड पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया। मरते दम तक इस लड़ाई लड़ी जाएगी। अध्यक्षता कर रहे महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी ने कहा कि आज ही वो एक पत्र नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री जी को भेजकर इसे रद्द करने की मांग करेंगे। कर्मकाण्ड आस्था का प्रतीक है। यात्रीयों हजारों किलोमीटर दूर से आकर तीर्थ में अपने तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से अनेक धार्मिक कृत्य सम्पन्न करते हैं। ऐसे में यदि प्रदेश सरकार ने अपना फैसला वापस न लिया तो। प्रदेश के सभी तीर्थों में विशाल धरना प्रदर्शन को महासभा बाध्य होगी। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित राज वैध ने बताया कि वाराणसी के सभी प्रमुख घाटों पर जहां तीर्थ पुरोहित अपने यात्रियों के कर्मकांड कराते हैं। वहां पर नगर निगम के माध्यम से टैक्स वसूलने का महासभा विरोध करती है। और बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जरुरत पड़ी तो देश के सभी प्रमुख तीर्थों से तीर्थ पुरोहित सम्बन्धित तीर्थ में पहुंचकर धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से हरिजगन्नाथ शास्त्री, रामकृष्ण तिवारी,श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा अमित राज वैध सनद पाण्डेय दिनेश तिवारी भय्यो महाराज, रामानन्द शर्मा पवन शास्त्री अनिल मिश्रा रजनीश तिवारी मनोज शर्मा प्रदीप पाठक सुरेश शर्मा पुष्कर तिवारी राकेश शर्मा राहूल तिवारी अविरल मिश्रा चंदन तिवारी सहित महासभा के सभी सदस्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।