
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जेवनिया चौकी प्रभारी सुशील कुमार दुबे की शनिवार दोपहर में विदाई करते हुए क्षेत्र के लोगों की आँखें नम हो गई जेवनिया चौकी प्रभारी सुशील कुमार दुबे का लगभग दो साल का कार्यकाल जेवनिया क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय रहा उनकी पहली प्राथमिकता रहती थी कि जो चौकी में आए उसको न्याय मिले व कई अपराधिक बड़े खुलासे भी कर चुके हैं बिदाई समारोह में एफसीआई सदस्य चंद्र मोहन सिंह ब्लास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक के एन शुक्ला उर्फ़ घंटी शुक्ला अभिषेक तिवारी एडवोकेट सतीश मिश्रा प्रमुख तुलसीदास तिवारी एडवोकेट राहुल श्रीवास्तव आदि लोंगो ने चौकी प्रभारी को माल्यार्पण करके विदाई किए आपको बता दें विदाई समारोह में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए क्षेत्र की जनता मौजूद थी क्षेत्र के लोगों का कहना है चौकी प्रभारी जेवनिया सुशील कुमार दुबे बड़े समय के कार्यकाल में हर गरीब को सही समय पर उचित न्याय दिलाते थे क्षेत्र के जनता के दिलों में हमेशा रहेंगे चौकी प्रभारी सुशील कुमार दुबे वहीं जेवनिया चौकी के नए चौकी प्रभारी के रूप में शिखर उपाध्याय ने अपनी कमान सम्हाली है क्षेत्र की जनता नवागत चौकी प्रभारी से उम्मीद करती है कि वह अपनी अच्छी कार्यप्रणाली से क्षेत्रवासियों को उचित न्याय दिलाएंगे इसके पूर्व में शिखर उपाध्याय जारी चौकी पर तैनात थे