
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश सचिव अमित पांडेय ने रविवार को देश के नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की बधाई दी। उन्होंने कारगिल युद्ध में अपने जानो की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजली देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की ।
प्रदेश सचिव अमित पांडेय ने बोला की जब भी किसी भी देश के द्वारा भारत देश की सीमा में जबरन घुसने की कोशिश की जाएगी तो देश के जवान इसी प्रकार उनको मुँहतोड़ जवाब देंगे,देश की रक्षा के लिए देश के जवान सदैव तत्पर हैं तो हम देशवासी भी जवानो के सम्मान के लिए सदैव खड़े हैं।
मीडिया प्रभारी अनंत कुमार पाण्डेय डंपी ने कहा कि सेना के जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये।