
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का इलाहाबाद दौरा रदद् हो गया हैं।
अखिलेश यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन में भाग लेने 14 फरवरी को इलाहाबाद आने वाले थे। ऐसे में सपा समर्थकों को बड़ा झटका लगा हैं। अखिलेश के दौरे को लेकर भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी शुरू से ही आंदोलनरत थीं।
कार्यक्रम की तैयारी में इविवि अध्यक्ष अवनिश यादव समेत समाजवादी पार्टी जोर शोर से लगी हुई थीं। बैठकों का दौर जारी था। अखिलेश के बहाने सपा फूलपुर चुनाव से पहले अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती थीं।
अखिलेश का इलाहाबाद कार्यक्रम रद्द होने के पीछे आदर्श चुनाव संहिता बताई जा रही हैं। गौरतलब है कि फूलपुर उपचुनाव का ऐलान हो गया हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में स्थित हैं।