सरकारी आयोजनों में उड़ाई जा रही लाकडाउन के नियमों की धज्जियां

पदम संस्थापक ने कहा सरकार की लापरवाही से बढ़ रहा है संक्रमण

प्रायागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्वांचल दलित अधिकार मंच (पदम) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने कहा कि कोरोना के बेकाबू होने के लिये सरकार स्वयं जिम्मेदार है। जबसे कोरोना की शुरुआत हुयी है, इसमे कोई शक नहीं कि सरकारों के कहने पर जनता ने लाकडाउन के नियमो का पालन स्वेच्छा से किया। सरकारी कर्मचारी जैसे पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारी, डाक्टर आदि ने अपनी जान की परवाह न करते हुये सरकार के कहने पर इस खतरनाक संक्रामक बीमारी से लोगो की जान बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन सरकार ने इन कोरोना वैरियर्स के लिये सुरक्षा के कोई इंतजाम नही किये, जिससे कई कोरोना वैरियर्स भी कोरोना की चपेट में आ गये। सरकार के आदेशानुसार सभी सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन अपना कार्यक्रम स्थगित करते हुये बैठक एवं सभा सम्मेलनों का आयोजन बन्द कर दिये परन्तु देश व प्रदेश में गलत सोच रखने वाली सरकारी और संस्थागत धार्मिक प्रतिष्ठानों ने इस लाकडाउन के कठिन समय को भी अपने राजनीतिक और धार्मिक फायदे के लिये इस्तेमाल करना शुरू किया। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों द्वारा स्वयं फिजिकल डिस्टेंसिन के नियम का पालन न करते हुये सामूहिक फोटोग्राफी करवाना, सरकारी योजनाओं के शुभारम्भ के नाम पर भीड़ इकट्ठा कर फिजिकल डिस्टेंसिन के नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार किसी भी प्रकार से ला एण्ड आर्डर को फॉलो करने में स्वयं को एक आदर्श स्थापित करना चाहिये ताकि उससे प्रभावित होकर जनता भी स्वयं नियम का पालन करे ।

Exit mobile version