पूर्व राष्ट्रपति कलाम को कांग्रेस जनों की श्रधांजलि

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) । जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मिसाइल मैन और जनता के रास्त्रपति अब्दुल पाकिर जैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम को उनकी 5वीं पुण्य तिथि पर याद किया। जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय जीरो रोड पर श्रधांजलि सभा हुई। राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि 11वें रास्त्रपति और जाने माने वैज्ञानिक के रूप में विख्यात कलाम युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करते हैं । डी आर डी ओ और इसरो को 4 दशकों तक सभालने वाले इस महान वैज्ञानिक ने 1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभाई । पूर्व प्रदेश महासचिव फुज़ैल हाशमी ओम प्रकाश त्रिपाठी हरदेव सिंह परवेज सिदिक़ी अजय सरोज अशोक मिश्रा शादाब अहमद विजय बहादुर यादव अरशद अली राम जी विश्वकर्मा रिन्क तिवारी ब्रजेश सिंह अजीत भारतीय आदि ने कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया ।

Exit mobile version