
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) ।कोविड-19 के विश्व व्यापी संक्रमण काल में परम्परागत लोक विधाओं और उससे जुड़े लोक कलाकारों के लिए आयोजित विविध कार्यक्रमों के क्रम में केन्द्र द्वारा 25 से 28 जुलाई तक पारम्परिक कजरी गायन का आन लाईन आयोजन किया गया है। चार दिवसीय इस कजरी गायन कार्यक्रम का समापन 28 जुलाई को सम्पन्न होगा।
केन्द्र निदेशक इन्द्रजीत ग्रोवर के मार्गदर्शन में केन्द्र द्वारा कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्देशित सुरक्षा मानकों के अनुसार आयोजित पारम्परिक कजरी गायन के अन्तर्गत कजरी गायन के विविध मनमोहक लोकरंगों की प्रस्तुतियों लोक कलाकारों द्वारा दी गयी। इस कजरी उत्सव में वाराणसी की श्रीमती सरोज वर्मा, बस्ती की डाॅ0 रंजना अग्रहरी, अम्बेडढकर नगर की प्रतिमा यादव, प्रयागराज की रागिनी चंद्रा, मंजू नारायण, रंजना त्रिपाठी, आश्रया द्विवेदी एवं स्वाती निरखी द्वारा कजरी गायन की मनमोहन प्रस्तुति दी गयी। मिर्जापुर की प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव एवं सुश्री सुफिया बेगम के कजरी गायन ने मिर्जापुर की प्रसिद्ध कजरी गायन शैली से केन्द्र के फेसबुक एवं यू-ट्यूब पर इस कजरी उत्सव को देख रहे श्रोताओं ने इस आयोजन की भरपूर सराहना किया। कजरी उत्सव के इस आयोजन में कजरी गायन के विविध लोक शैलियों की प्रस्तुतियाॅं अत्यन्त प्रभावी थी।