कोविड-19 के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखरेख पर परिचर्चा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एनसीडी सेल प्रयागराज एवं रुचि इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की देखरेख विषय पर एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया| इस परिचर्चा के मुख्य वक्ता डॉ वीके मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी एनसीडी सेल एवं नोडल अधिकारी लेवल वन कोविड-19 हॉस्पिटल कोटवा रहे, जिन्होंने कोविड-19 संबंधित अपने अनुभव एवं अहम जानकारियों को साझा कियाl उन्होंने कोरोनावायरस के सामान्य लक्षण, इलाज की व्यवस्था, मास्क पहनने के तरीके, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन, एसिंप्टोमेटिक, माइल्ड मॉडरेट कोविड-19 के लक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताया| डॉ ईशान्या राज, नैदानिक मनोवैज्ञानिक द्वारा वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य के देखरेख की अहमियत, संगठित-सुनियोजित दिनचर्या का पालन, शारीरिक गतिविधियां, रचनात्मक कार्य आदि की जरूरतों के बारे में अवगत कराया| डॉ राकेश पासवान, मनोचिकित्सक परामर्शदाता ने वर्तमान समय में तनाव, सकारात्मक एवं नकारात्मक तनाव एवं इससे बचने के तरीकों के बारे में चर्चा की| डॉ शैलेश कुमार मौर्य डिस्टिक कंसलटेंट, तंबाकू कार्यक्रम प्रयागराज ने वर्तमान समय में तंबाकू के एडिक्शन बचने के उपाय, एवं हानिकारक प्रभाव तथा दांतों की देखभाल के बारे में तथ्यों से परिचित कराया| इस परिचर्चा का आयोजन संस्थान की प्रिंसिपल डॉ रुचि मित्तल द्वारा किया गया जिन्होंने संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों की वर्तमान नकारात्मक मानसिक स्थिति को समझा और उसे मानसिक रूप से मजबूत करने हेतु एवं कोविड-19 से संबंधित संपूर्ण जानकारी हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया| इस परिचर्चा में संस्थान के लगभग 500 से ज्यादा छात्रों ने प्रतिभाग किया साथ ही एनसीडी सेल प्रयागराज के पेज से जुड़े करीब 700 लोग भी इन जानकारियों से लाभान्वित हो पाए|

Exit mobile version