छात्र दिलीप हत्याकांड: कांग्रेस और सपा ने सौंपा ज्ञापन

इलाहाबाद। दलित छात्र दिलीप सरोज की हत्या के विरोध में कांग्रेसियो ने जिलाधिकारी दफ्तर पर  प्रदर्शन किया।

उप जिलाधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँच कर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित कांग्रेसियो से ज्ञापन लिया

ज्ञापन मुकुंद तिवारी और हसीब अहमद के नेतृत्व मे सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

सपा ने भी सौंपा ज्ञापन

छात्र दिलीप सरोज की हत्या के मामले में सपा नेता और व्यापारियों ने एडीजी को दिया ज्ञापन साथ ही मांग की है कि मृतक छात्र दिलीप सरोज को शासन की तरफ से 50 लाख  रुपए दिए जाएं।

साथ ही मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जय जाए।

Exit mobile version