
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। केंद्रीय कारागार नैनी में सजा काट रहे कैदियों की कलाई पर इस बार बहने सीधे राखी नहीं बांध पाएंगी। भाई-बहन के इस त्यौहार पर कोरोना वायरस ने ग्रहण लगा दिया है। लेकिन जेल प्रशासन ने जेल के अंदर मौजूद कैदियों को उनके बहनों की राखी पहुंचाने का इंतजाम किया है। इसके लिए बहनों को दो दिन पहले ही जेल प्रशासन को अपने अपने भाई के लिए राखी, रोली, अक्षत और मिष्ठान उपलब्ध कराना होगा। जेल प्रशासन ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
इन लिफाफों को सैनिटाइज करके सुरक्षित कर लिया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन प्रातःकाल बंदियों को उनके लिफाफे दे दिए जाएंगे। रक्षाबंधन के दिन जेल में विशेष भोजन का प्रबंध करते हुए यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन बहनों से प्रत्यक्ष मुलाकात वर्तमान में प्रचलित कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिबंधित रहेगी।