नैनी सेंट्रल जेल में कैदी मिला कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी सेंट्रल जेल मे कोरोना टेस्ट के बाद एक कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिसके बाद जेल प्रशासन ने संक्रमित कैदी को विशेष सुरक्षा कक्ष में क्वारंटीन करा दिया। उसके संपर्क में आए 30 अन्य बंदियों को क्वारंटीन किया गया है।

उनकी दोबारा जांच होने के बाद बैरक में रखा जाएगा। राजरूपपुर इलाके के एक युवक को धूमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई मामलों मे जेल भेजा था।

इन दिनों जिला प्रशासन के निर्देश पर जेल में कर्मचारियों एवं बंदियों की लगातार जांच कराई जा रही है। उसी क्रम में जांच के दौरान उक्त बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जिसके बाद उसे विशेष सुरक्षा कक्ष में रखा गया है। इससे पहले भी करैली निवासी एक बंदी की कोराना जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जो अब स्वस्थ्य है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पाण्डेय ने बताया कि एक कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उसके संपर्क मे आने वाले 30 अन्य बंदियों को भी क्वारंटीन कराया गया है। साथ ही उनकी दोबारा जांच भी कराई जाएगी।

Exit mobile version