अफसरों के साथ मिलकर विधायक ने किया नहरों का निरीक्षण

किसानों के खेतों तक नहरों का पानी पहुंचाने के लिए जारी रहेगा प्रयास– विधायक

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्थानीय विधायक राजमणि कोल ने गुरुवार को क्षेत्र के कई गांव में नहरों का पानी टेल तक न पहुंचने की समस्या पर नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित जिम्मेदार अफसरों को टेल तक हर हाल में पानी पहुंचाने के लिए काम करने का निर्देश दिया ।गुरुवार को विधायक उप जिला अधिकारी संदीप बर्मा एवं नहर विभाग के अफसरों के साथ भारतीय किसान संघ की अगुवाई में क्षेत्र के पटहरी, छड़ गड़ा,रामपुर कला, सुखडा मुख्य नहर गड़ बड़ा पुल से होते हुए कछारी पुल तक महू अत रजबहा झरवनिया माइनर ,वेरी माइनर, सलैया माइनर ,सहित कई अन्य नहरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने सहायक अभियंता सुखडा नहर कमलेश कुमार एवं अवर अभियंता सुखडा नहर को हर हाल में सभी राजबहा में टेल तक नहरों का पानी पहुंचाने के लिए काम करने का निर्देश जारी किया ।इस दौरान उनके साथ भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष भोला सिंह मुन्ना, संजय पटेल ,विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, संतरा देवी ,प्रेम शंकर पटेल, मुकेश कोल, राजेश कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में टेल तक नहरों का पानी न पहुंच पाने की वजह से किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर है और बरसात न होने की वजह से फसल को सूखता देख किसानों में हाहाकार मचा हुआ है ।किसानों की उक्त समस्या को लेकर गंभीर विधायक ने नहरों का निरीक्षण करके समस्याओं को देखते हुए संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश जारी किया कि सभी किसानों के खेतों तक नहरों का पानी हर हाल में पहुंचाया जाए ।हालांकि अब भी तमाम ऐसे इलाके हैं जहां पर नहरों का पानी टेल होने की वजह से नहीं पहुंच पा रहा है जिसके चलते किसानों में काफी निराशा दिख रही है।

Exit mobile version