मेजा की ध्वस्त विद्युत व्यवस्था पर भड़के सपाई, हंगामा काटा

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । मेजा डिवीजन की बीते कई माह से ध्वस्त चल रही विद्युत व्यवस्था पर सपाइयों का आक्रोश फुट पड़ा और अधिशाषी अभियंता दफ्तर में ताला जड़ दिया।
गौरतलब हो कि मेजा डिवीजन की बेपटरी चल रही विद्युत आपूर्ति को लेकर सपा युवा नेता नितेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने गुरुवार की दोपहर अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुँचते ही ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपाइयों ने आरोप लगाया कि वह विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिशाषी अभियंता ध्यान नहीं देना चाह रहे जिसकी भनक लगते ही अधिकारी भाग खड़े हुए। वही ताला जड़ने के बाद सपाइयों ने कार्यालय के सामने हंगामा शुरू कर दिया। घण्टों बाद नौजवानी की ताकत के एहसास के बाद तहसील एवम पुलिस प्रासशन समेत बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज सिंह पहुचें। जहाँ सपाइयों ने ज्ञापन देकर एक इस सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति को ठीक कराने की चेतावनी दिया।इतना ही नही बिजली विभाग समेत तहसील प्रासशन को चेताया गया कि यदि विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं आई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version