
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार)। उतराखण्ड राज्य कॉंग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों का पहला कर्तव्य कोरोना आपदा के पीड़ितों की मदद होना चाहिए । महामारी की 15 लाख पार संख्या चिंताजनक है । शंकर लाल स्मारक सभागार में जिला एवं शहर कॉंग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम बैठक में बोलते हुए उन्होनें कहा कि आम जनता परेशान है । हुक्मरान बेपरवाह है। प्रदेश प्रभारी सचिव सुशील पासी ने पदाधिकारियो को दायित्व सौपा । कहा कि संगठन में अब जवाबदेही तय है । लक्ष्य 2022 में प्रदेश में सरकार बनाना है । जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल ने अध्यक्षता की। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने मनोनयन पत्र सौपे। राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने समारोह का संचालन किया । जबकि पार्षद दल के नेता मुकंद तिवारी ने धन्यवाद दिया । पूर्व विधायक राम कृपाल फुज़ैल हाशमी विजय मिश्रा डॉ0 अजय सरोज बलराम बिन्द अनिल श्रीवास्तव अशोक मिश्रा डा0 पूनम सिंह हरदेव सिंह प्रदीप द्विवेदी शादाब अहमद ब्रजेश गौतम बब्लू सिब्तैन सन्तोष सिंह विजय बहादुर यादव रजिया सुल्तान राकेश श्रीवात्सव नयन कुशवाहा प्रवीण मालवीय अजुंम नाज विनोद तिवारी इरशाद उल्ला सुष्मिता यादव गीता भारतीय हरि चरण यादव आदि थे ।