
“
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ।नगर की सांस्कृतिक संस्थाओं एकता और आस्था समिति द्वारा डॉ अभिनव गुप्ता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एकता संस्था एवं आस्था समिति द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर के चित्रकार एवं विश्वविद्यालय में दृश्य एवं श्रव्य कला विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिनव गुप्त के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को याद किया गया।
एकता संस्था के महासचिव जमील अहमद ने कहा कि अभिनव गुप्ता जी बहुत ही विनम्र स्वभाव के थे।लगभग 30 वर्षों से उनसे मेरे घनिष्ट संबंध थे।बाबू जी (उनके पिता डॉ जगदीश गुप्त जी) के समय से ही उनके घर आना जाना था।जब उनके घर जाता तो बहुत आत्मीयता से मिलते।अभी चंद रोज़ पहले ही एक छोटी सी मुलाकात में बहुत सारी बातों के साथ उन्होंने कहा था कि जब तक कार्यक्रम करने की अनुमति नही मिलती तो कोई वेबिनार का आयोजन कीजिये मैं पूर्ण सहयोग दूंगा।किंतु दुर्भाग्य कि कार्यक्रम की रूपरेखा बनने से पहले उनका निधन हो गया। इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष रतन दीक्षित ने कहा हमेशा किसी भी सांस्कृतिक आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति को हमने खो दिया l
आस्था समिति के महासचिव एवं नगर के सुप्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता ने कहा कि अभिनव गुप्ता जी से मेरे पारिवारिक संबंध है।वो बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।हर किसी की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे।कभी छोटे बड़े का भेद नही करते थे।सभी से मित्रवत व्यवहार करते थे।उनके निधन से एक बड़े वर्ग को आघात पहुँचा है।
इस ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा मे अजय गुप्ता,कार्तिकेय गुप्ता, आंजनेय गुप्ता ,बशारत हुसैन, मनीष अग्रवाल, सदशीब पांडा,निशा यादव, अश्विनी श्रीवास्तव,रमेश चंद्र ने हिस्सा लिया।